लखनऊ , 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यदि आपके मन में भारत के इतिहास को सिलसिलेवार ढंग से जानने की जिज्ञासा है तो इस जिज्ञासा को शांत करने के लिए डिस्कवरी चैनल तैयारी कर रहा है। पहला भारतीय कौन था? या फिर भारत की शुरुआत कैसे हुई? इन तमाम तथ्यों की गुत्थी अब डिस्कवरी चैनल 'द स्टोरी ऑफ इंडिया' नामक धारावाहिक से सुलझाएगा।

यह जानकारी डिस्कवरी चैनल के मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन विभाग के निदेशक राजीव बक्शी ने दी। उन्होंने कहा, "छह कड़ी वाले इस धारावाहिक की शुरुआत 16 अप्रैल से की जा रही है। इसका पुन: प्रसारण प्रत्येक रविवार को ग्यारह बजे किया जायेगा।" धारावाहिक में प्रमुख इतिहासकार माइकल वुड भारत की रोमांचक यात्रा पर रवाना होंगे। इसके तहत भारत के इतिहास की बेहद खास घटनाएं दिखाई जाएंगी।
बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि भारतीयों के पूर्वज करीब 70 हजार वर्ष पहले अफ्रीका से निकलकर अरब सागर के तट से होते हुए दक्षिण भारत पहुंचे थे। वे लोग जरूरत और उत्सुकतावश यहां तक पहुंचे थे। पहले भारतीयों का डीएनए तमिलनाडु में ही पाया गया है। मदुरई विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने तमिलनाडु की जनजातीय गांव के लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जिससे प्रवास से जुड़े इस इतिहास के बारे में कई सुराग मिले।
राजीव ने कहा, " इस धारावाहिक में उन सभी तरीकों का इस्तेमाल किया गया है जिसे ऐतिहासिक जासूस करते हैं। साथ ही इसमें तथ्य स्वरूप डीएनए, प्राचीन पाण्डुलिपि, पुरातत्व विज्ञान, उप महाद्वीप और जीवित जीवों के लेखा-जोखा का भी प्रयोग किया जा रहा है।"
धारावाहिक के माध्यम से भारत के राजस्थान, दिल्ली, फतेहपुर सीकरी और आगरा जैसे अन्य स्थलों और ताजमहल के निर्माण के बारे में हैरतअंगेज तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

No comments:
Post a Comment